प्रतापगढ़-
जनपद प्रतापगढ़ के विकास खंड साँगीपुर अंतर्गत पूरे नन्दावैश गांव में आयोजित नन्दा बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी प्रतापगढ़ श्रीकांत दर्वे तथा विशिष्ट अतिथि एडीओ पंचायत बिमलेश मिश्रा रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक बताया।

ग्राम प्रधान संजय सिंह ने विजेता टीम को प्रोत्साहन स्वरूप ₹5000 नकद एवं ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया, वहीं उपविजेता टीम को ₹3000 नकद व ट्रैकसूट प्रदान किया गया। खिलाड़ियों को सम्मान मिलने से उनका मनोबल काफी बढ़ा।
अंत में ग्राम प्रधान संजय सिंह ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर. आर. पाण्डेय
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar