सीतापुर।
जनपद सीतापुर के जीवन ज्योति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान 20 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है और अस्पताल संचालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय छात्रा को इलाज के लिए सीतापुर स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिन्दू अस्पताल पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सीतापुर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अस्पताल की जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में कोई भी एमबीबीएस डॉक्टर तैनात नहीं था और इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई।
जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल संचालक राकेश के खिलाफ प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं, छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल जिला प्रशासन जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटा हुआ है। अब देखना यह होगा कि दोषियों के खिलाफ प्रशासन क्या कड़ा कदम उठाता है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar