Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती -अन्नपूर्णा भवन बना गौशाला, सरकारी योजनाओं पर फिरा पानी

श्रावस्ती -अन्नपूर्णा भवन बना गौशाला, सरकारी योजनाओं पर फिरा पानी


श्रावस्ती- जिले के सिरसिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा हेमपुर में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित अन्नपूर्णा भवन, जिसका उद्देश्य राशन वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना था, अब गौशाला के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2024-25 में इस अन्नपूर्णा भवन (राशन की दुकान) का निर्माण किया गया था। सरकार की मंशा थी कि ग्रामीणों को कोटेदार के घरों के चक्कर न लगाने पड़ें और एक ही छत के नीचे राशन वितरण सहित अन्य सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा सके।

लेकिन ग्राम सभा हेमपुर में इस योजना का उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। अन्नपूर्णा भवन का उपयोग राशन वितरण के बजाय गौशाला के रूप में किया जा रहा है, जिससे सरकारी योजनाओं पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला स्पष्ट रूप से अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि अब तक इस पर संबंधित अधिकारियों की नजर क्यों नहीं पड़ी, जबकि यह जांच का गंभीर विषय है।

मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

रिपोर्टर: धर्मवीर

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *