Breaking News
Home / BREAKING NEWS / करनैलगंज,गोंडा:- गोवर्धन पूजन कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

करनैलगंज,गोंडा:- गोवर्धन पूजन कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु


करनैलगंज (गोंडा)।
गाड़ी बाजार करनैलगंज में आयोजित सार्वजनिक श्रीमद्भागवत एवं गोवर्धन पूजन कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता विशाल कृष्ण जी महाराज ने गोवर्धन लीला का भावपूर्ण प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा का संदेश देकर प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण संरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया।

कथा के यजमान अशोक पुरवार एवं लाजवंती पुरवार ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर आचार्य पंडित शिवम पाठक जी ने कहा कि गोवर्धन पूजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सेवा, आत्मनिर्भरता और प्रकृति प्रेम का संदेश देता है।

कथा प्रवचन के दौरान महाराज श्री ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत धारण किया, उसी प्रकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को कमजोर और असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

कथा के दौरान “गोवर्धन गिरधारी लाल की जय” के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। महिलाओं द्वारा मंगलगीत गाए गए तथा अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *