Breaking News
Home / BREAKING NEWS / रामनवमी पर अयोध्या में भव्य जागरण, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा चौक घंटाघर

रामनवमी पर अयोध्या में भव्य जागरण, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा चौक घंटाघर


अयोध्या।
चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर चौक घंटाघर क्षेत्र में जय मां भद्रकाली जागरण कमेटी द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई, जिसके बाद पूरा वातावरण “जय माता दी” और “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा।

आयोजकों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पिछले 8 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और हर वर्ष इसमें श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

जागरण के दौरान प्रभु श्रीराम और माता रानी पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, वहीं भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। पूरी रात चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कमेटी के सदस्यों ने जानकारी दी कि अगले दिन चौक क्षेत्र से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे और शहर में भक्ति का माहौल और अधिक उल्लासपूर्ण होगा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *