Breaking News
Home / BREAKING NEWS / GONDA- धूमधाम से निकली सप्तरंगी निशान शोभायात्रा..

GONDA- धूमधाम से निकली सप्तरंगी निशान शोभायात्रा..


धूमधाम से निकली सप्तरंगी निशान शोभायात्रा..
वो म्हाने खाटू में बुला ले बाबो श्याम आयो मेलो फागुणयों को …
गोंडा।
शहर के ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दुसरे दिन बुधवार को निशान शोभायात्रा निकाली गई ।जो पहली यात्रा रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला से और दूसरी यात्रा चौक बाजार के राधाकृष्ण मंदिर से निकलकर बड़गांव पुलिस चौकी पर पहुंचकर होकर दोनों यात्राएं श्री श्याम मंदिर में पहुंचकर बाबा खाटू श्याम को निशान अर्पित किया।

गाजे बाजे से बुला ले बाबा श्याम आयो मेलो फाल्गुन को …
वो म्हाने खाटू में बुला ले बाबो श्याम आयो मेलो फागुणयों को …आदि कई भजनों पर खूब झूमे। निशान शोभायात्रा में बहराइच, नानपारा, बलरामपुर तुलसीपुर उतरौला मनकापुर, रिसिया, पयागपुर,करनैलगंज, धानेपुर, बेलसर आदि कई जगह से श्याम प्रेमी शामिल हुए।

सपा नेता सूरज सिंह और देवेंद्र सिंह निशान शोभायात्रा में पहुंचकर शामिल हुए। उन्होंने बाबा खाटू श्याम जी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। निशान शोभायात्रा में शहर में कई जगहों पर तोरण द्वार सजाया गया था। जगह-जगह भक्तों ने बाबा खाटू श्याम जी और श्री राणी सती दादी जी आरती उतार कर दर्शन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

अयोध्या धाम में मंदिर को सजाने वाले बाल किशन ने श्याम मंदिर के प्रांगण को सजाया और बाबा खाटू श्याम और दादी जी के दरबार को पंडित द्वारिका प्रसाद पाठक ने सजाया। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन में सीओ सदर ,नगर कोतवाल और बड़गांव चौकी इंचार्ज अपने दल-बल के साथ मौजूद नजर आ रहे थे। एवम् महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रही।

निशान शोभायात्रा के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश भावसिंहका, अनिल मित्तल, विशाल बंसल,विशाल अग्रवाल,गोविंद जालूका, मयंक अग्रवाल,अरिहंत जैन, पुनीत बंसल,नितेश मित्तल,उत्कर्ष सिंघल, गोकुल शर्मा,विमलेश सिंघल,
सत्यवान केडिया,अजय अग्रवाल,श्रवण अग्रवाल,आशीष भावसिंहका, नीलम जैन,सरोज अग्रवाल,पूनम मित्तल,बेनू अग्रवाल,वर्षा अग्रवाल,नीतू गर्ग, प्रीति अग्रवाल, छवि अग्रवाल, संगीता अग्रवाल,प्रेमलता सिंघल,सरोज गर्ग, कोमल अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रही।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *