Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती- रामलीला मैदान में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

श्रावस्ती- रामलीला मैदान में धूमधाम से हुआ होली मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन


इकौना (श्रावस्ती)। रामलीला मैदान में गुरुवार को परंपरागत होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मयूर नृत्य, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया और लोगों ने जमकर तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर श्रावस्ती विधायक ने सभी लोगों से गले मिलकर होली की बधाई दी।

मुख्य अतिथि विधायक राम फेरन पांडेय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक समरसता और भाईचारे के साथ मजबूत समाज के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।

होली महासमिति के अध्यक्ष कन्हैया कसौंधन ने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना ही सच्ची खुशहाली लाती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी सनातन परंपरा की पहचान हैं। विहिप पदाधिकारी ओमप्रकाश त्यागी ने भी सभी सनातनी भाइयों को एकजुट रहने की अपील करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं और पूरे उत्साह के साथ होली मिलन समारोह का आनंद लिया। इस मौके पर डॉ. रमेश मिश्रा, विन्नू तिवारी, सत्यवर्धन गोयल, अजय जैसवाल, ज्ञान प्रकाश वर्मा, संजय गुप्ता सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।

वहीं तहसील अधिवक्ता संघ इकौना की ओर से अधिवक्ता संघ सभागार में भी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष उदय राज पांडेय ने की। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अधिवक्ता सत्यप्रकाश मिश्र, वंशराज शुक्ला और वीरेन्द्र मिश्र ने होली गीत प्रस्तुत कर पर्व से जुड़ी परंपराओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर महामंत्री राजेंद्र प्रसाद, पवन कुमार मिश्रा, रामकुमार शुक्ला, आशुतोष पाठक, सुरेंद्र मिश्रा, विजय कुमार पांडेय, ओमप्रकाश द्विवेदी, विष्णु गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, पाटेश्वरी मिश्रा, भोला सिंह, सुधीर शुक्ला सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

— के.के. गुप्ता, वरिष्ठ संवाददाता, श्रावस्ती (इकौना)

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *