प्रतापगढ़ से बड़ी खबर
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित ।
प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रतापगढ़ में बैठक हुई ।
बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं सकुशल संपन्न होने को लेकर यह बैठक की गई ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, परीक्षा
केन्द्रों पर सतर्क निगरानी के साथ ही संवेदनशील एवं अति संवेदनशील
केन्द्रों की पहचान तथा बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता बरकरार रखने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी आदित्य कुमार प्रजापति,
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी वृजनंदन राय,
प्रशिक्षु आईपीएस मोहम्मद आफताब आलम सहित शासन प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट=डा . आर . आर . पाण्डेय प्रतापगढ़ ।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar