Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Amethi- गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अमेठी में सपा का प्रदर्शन

Amethi- गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अमेठी में सपा का प्रदर्शन


गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में अमेठी में सपा का प्रदर्शन

Amethi, 10 मार्च। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अमेठी कस्बे में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा की महिला जिलाध्यक्ष Gunjan Singh ने किया।

सपा कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में गैस सिलेंडर और केंद्रीय मंत्री Smriti Irani के पोस्टर लेकर विरोध जताया। इस दौरान Narendra Modi और Yogi Adityanath के खिलाफ भी नारे लगाए गए।

पैदल मार्च करते हुए सपा कार्यकर्ता तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग की।

इस मौके पर गुंजन सिंह ने कहा कि गैस और पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कीमतों में कमी नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *