लखीमपुर- शहर के सिटी मॉण्टेसरी इंटर कॉलेज में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की स्मृति में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुनील कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों के मॉडल और प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने की बात कही।
प्रदर्शनी में नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, पर्यावरण, डिजिटल तकनीक व संविधान जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar