Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा- मोमिन अंसार सभा की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान,अकरम अंसारी बोले – मुसलमान, पिछड़े और सर्वहारा समाज हों संगठित…

गोण्डा- मोमिन अंसार सभा की बैठक, 2027 चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान,अकरम अंसारी बोले – मुसलमान, पिछड़े और सर्वहारा समाज हों संगठित…


गोण्डा- मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी ने पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के दौरान कर्नलगंज स्थित संगठन कार्यालय में पदाधिकारियों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों के साथ बैठक की। इस दौरान देवीपाटन मंडल/जिला अध्यक्ष गोण्डा हाजी शब्बीर अंसारी की मौजूदगी में संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष अकरम अंसारी ने कहा कि मौजूदा समय सियासी और सामाजिक बदलाव का समय है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों, पिछड़ों और सर्वहारा समाज को जागरूक, संगठित और सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उनका आरोप था कि पिछले कई दशकों में सेक्युलरिज्म के नाम पर समर्थन देने के बावजूद समुदाय को अपेक्षित राजनीतिक भागीदारी और न्याय नहीं मिल सका।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी पंचायत चुनाव में अल्पसंख्यक और सर्वहारा समाज के अधिक से अधिक जमीनी प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारकर उन्हें तन, मन और धन से समर्थन दिया जाए। अकरम अंसारी ने यह भी कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मोमिन अंसार सभा मुसलमानों की कयादत वाली पार्टियों को एक मंच पर लाने और सर्वहारा व पिछड़े समाज को तीसरा विकल्प देने की दिशा में काम करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित तीसरा मोर्चा जनसंख्या के अनुपात में प्रत्याशी उतारकर उन्हें विधानसभा तक पहुंचाने का प्रयास करेगा। बैठक में विभिन्न जिलों और मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में इक़बाल आलम सभासद, जमील राइनी, यावर अली मुन्ना (प्रदेश उपाध्यक्ष मोमिन हलवाई सभा), सलमान अंसारी, साबिर सलमानी (पूर्व सभासद), कमरुज्जमा (बुलबुल), गफ्फार ठेकेदार, हाजी मेहबूब सर्राफ, वसीक चौधरी सर्राफ, मास्टर मैनुद्दीन, लालू, मंज़ूर अहमद, रईस अहमद (जिला अध्यक्ष लखनऊ), अकबर अंसारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष), मेहबूब आलम (जिला प्रभारी बाराबंकी), मुबीन गाजी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *