Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पाकिस्तान में बड़ा हादसा: गैस विस्फोट से ढही इमारत, मलबे में दबने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान में बड़ा हादसा: गैस विस्फोट से ढही इमारत, मलबे में दबने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत


इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के कराची में बृहस्पतिवार को एक अपार्टमेंट में गैस विस्फोट के बाद इमारत का एक हिस्सा गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस एवं बचाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस के प्रमुख रिजवान पटेल ने बताया कि विस्फोट सिंध प्रांत की राजधानी कराची के एक आवासीय इलाके में हुआ। उन्होंने बताया कि मलबे में कोई व्यक्ति फंसा है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए बचावकर्मी अब भी मलबा हटा रहे हैं।

पटेल ने हालांकि विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है। पाकिस्तान के अन्य हिस्सों की तरह कराची में अधिकतर घरों और अपार्टमेंट भवनों में खाना पकाने के लिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाती है। प्राकृतिक गैस के कम दबाव के कारण कई परिवार द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलेंडर पर भी निर्भर हैं।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुलाई में एक घर में शादी के बाद हुए प्रीति भोज के दौरान गैस विस्फोट में दूल्हा-दुल्हन समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब मेहमान जोड़े का स्वागत करने के लिए जुटे थे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *