Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UP में गहराया तेंदुए का खौफ! नहीं थम रहा आतंक… 7 साल की मासूम को बनाया निवाला, घर से उठा ले गया आदमखोर, इस हाल में मिला शव

UP में गहराया तेंदुए का खौफ! नहीं थम रहा आतंक… 7 साल की मासूम को बनाया निवाला, घर से उठा ले गया आदमखोर, इस हाल में मिला शव


लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान स्थित बेलरायन रेंज में बुधवार की रात तेंदुए के हमले में सात साल की एक बच्ची की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। दुधवा बफर जोन की उप निदेशक कीर्ति चौधरी ने बताया कि बफर जोन के बेलरायन रेंज स्थित सिंगाही इलाके के सिधौना गांव में तेंदुए के हमले में मृत बच्ची की पहचान सिमरन (7) के तौर पर की गयी है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार वालों के मुताबिक बच्ची गांव में अपने घर के अंदर परिवार के साथ बैठी थी, तभी अचानक एक तेंदुआ अंदर घुस आया और उस पर हमला कर दिया। परिजन के मुताबिक तेंदुआ बच्ची को अपने जबड़ों में दबाकर पास के खेतों की तरफ भाग गया। उन्होंने बताया कि जब ग्रामीणों ने तेंदुए का पीछा किया तो वह बच्ची को एक खेत में छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि गंभीर चोटों की वजह से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। चौधरी ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर भेजा गया है और इलाके में गश्त तथा निगरानी बढ़ा दी गयी है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *