इकौना। उत्तर प्रदेश संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा 22 फरवरी को जगतजीत इंटर कॉलेज, इकौना में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपजिलाधिकारी इकौना की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अपराह्न 1 बजे इकौना नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान, एनसीसी एवं स्काउट छात्र-छात्राएं तथा जगतजीत इंटर कॉलेज में आए नेपाली व भारतीय कलाकार प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अवनीश तिवारी, 62वीं वाहिनी भिनगा के इंस्पेक्टर अभिषेक, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश सिंह, खंड विकास अधिकारी उमेश पटेल, जगतजीत इंटर कॉलेज के प्राचार्य रामबिहारी बाजपेई, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी शतीश कुमार सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर बल दिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar