Breaking News
Home / BREAKING NEWS / AI शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के विरोध पर छिड़ा सियासी संग्राम… AIMIM प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान

AI शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के विरोध पर छिड़ा सियासी संग्राम… AIMIM प्रवक्ता ने दिया बड़ा बयान


लखनऊ: एआई शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के विरोध मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता असीम वकार ने कांग्रेस का खुलकर समर्थन किया है। असीम वकार ने कहा कि कांग्रेस युवाओं का यह प्रदर्शन उन्हें महात्मा गांधी की याद दिलाता है। उन्होंने बयान में कहा, “कांग्रेस के युवाओं का टॉपलेस प्रदर्शन बिल्कुल वैसा ही है जैसा कभी महात्मा गांधी ने अंग्रेजों की बर्बर और निर्मम सरकार के खिलाफ सिर्फ एक धोती में किया था।

उन्होंने प्रदर्शन का विरोध करने वालों पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि जो लोग यह कह रहे हैं कि प्रदर्शन की जगह सही नहीं थी या इसका विरोध कर रहे हैं, वे बीजेपी सरकार से डरे हुए हैं और सरकार की भाषा बोल रहे हैं। एआईएमआईएम प्रवक्ता ने प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सलाम पेश करते हुए कहा कि यह सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का लोकतांत्रिक तरीका है।

इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से भी अपील की कि वे खुद आगे आकर सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लें और इंडिया गठबंधन की एकजुटता को मजबूत करें। इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासी घमासान और बढ़ने के आसार हैं।

गौरतलब है कि एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नयी दिल्‍ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में आयोजित ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के दौरान एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। इस घटना को लेकर कई विपक्षी दलों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में बाधा डालना सही नहीं है। यहां तक इंडिया गठबंन के सहयोगी रहे अखिलेश यादव ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *