Breaking News
Home / BREAKING NEWS / मुस्लिम बुजुर्ग की दाढ़ी खींची, टोपी उतरवाई…दी भद्दी गालियां, लात और थप्पड़ भी मारे; मारपीट का वीडियो वायरल

मुस्लिम बुजुर्ग की दाढ़ी खींची, टोपी उतरवाई…दी भद्दी गालियां, लात और थप्पड़ भी मारे; मारपीट का वीडियो वायरल


UP Viral News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन का बताया जा रहा है। आरोप है कि स्कूटी हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें तीन मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की गई।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर, सहसवान निवासी अब्दुल सलाम (पुत्र अब्दुल हमीद) ने इस मामले की तहरीर दी और बताया कि 16 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने साथियों आरिफ और जावेद के साथ रुदायन गए थे। उनका कहना है कि वे मदरसे के काम से वहां पहुंचे थे। पीड़ित के अनुसार, जब वे मुख्य रास्ते से गुजर रहे थे तभी पीछे से एक युवक स्कूटी पर आया और तेज हॉर्न बजाने लगा। रास्ता न मिलने पर उसने स्कूटी रोक ली और गाली-गलौज शुरू कर दी।

पीड़ित ने लगाए ये गंभीर आरोप
अब्दुल सलाम का आरोप है कि युवक ने आधार कार्ड दिखाकर उनकी पहचान पूछी और फिर लात-घूंसे मारने लगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी दाढ़ी खींची, टोपी उतारी और धार्मिक टिप्पणी करते हुए अपशब्द कहे। पीड़ित का कहना है कि कुछ देर बाद आरोपी ने अपने दो-तीन साथियों को भी बुला लिया, जिसके बाद मारपीट और बढ़ गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

आरोपी की पहचान
तहरीर में आरोपी की पहचान अक्षय उर्फ छोटू, पुत्र राजेंद्र उर्फ राजू शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 8, रुदायन के रूप में की गई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की और मीडिया के सामने पूरी घटना बताई। उनका कहना है कि घटना के समय वे बहुत घबरा गए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद 19 फरवरी को आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *