Breaking News
Home / BREAKING NEWS / ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल ने किया ट्रांसजेंडर को Kiss; सिपाही की शर्मनाक हरकत का Video Viral…नौकरी पर आई आंच!

ड्यूटी के दौरान कॉन्स्टेबल ने किया ट्रांसजेंडर को Kiss; सिपाही की शर्मनाक हरकत का Video Viral…नौकरी पर आई आंच!


Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कॉन्स्टेबल ड्यूटी के दौरान एक ट्रांसजेंडर युवक के साथ रील बनाते नजर आ रहा है। इस दौरान वह कैमरे की ओर देखते हुए ट्रांसजेंडर के गाल पर किस करता दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

मंदिर परिसर के पास की घटना
मामला शहर के ग्वालटोली इलाके का है। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार की है। आनंदेश्वर मंदिर के पास पार्किंग स्थल पर महाशिवरात्रि के बाद सामूहिक भोज का आयोजन हुआ था, जिसके कारण वहां काफी भीड़ थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रांसजेंडर युवक फिल्मी गाने पर इंस्टाग्राम रील बना रहा था। तभी गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों में से एक कॉन्स्टेबल अचानक उसके पास पहुंचा और कैमरे के सामने उसके गाल पर किस कर दिया।

रील वायरल होने पर लोगों ने जताई नाराजगी
जैसे ही रील इंस्टाग्राम पर डाली गई, वह तेजी से वायरल हो गई। वीडियो पर आपत्तियां आने लगीं और मामला बढ़ने लगा। इसके बाद संबंधित कॉन्स्टेबल ने कमेंट के जरिए वीडियो हटाने की अपील की। उसने लिखा कि इस वीडियो से उसकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है और उसे परेशानी हो रही है। जब वीडियो नहीं हटाया गया तो उसने अपनी सोशल मीडिया आईडी बंद कर दी। वहीं, इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहा कॉन्स्टेबल ग्वालटोली थाने का नहीं है। संभव है कि वह किसी विशेष ड्यूटी पर वहां तैनात रहा हो। पुलिस वीडियो की सच्चाई, समय और स्थान की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *