Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोण्डा – ससुराल में 28 वर्षीय नजराखातून की मौत से सनसनी,मौत से पहले पिता को भेजा था 30 सेकेंड का वीडियो, पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

गोण्डा – ससुराल में 28 वर्षीय नजराखातून की मौत से सनसनी,मौत से पहले पिता को भेजा था 30 सेकेंड का वीडियो, पति पर लगाए थे गंभीर आरोप


1. ससुराल में 28 वर्षीय नजराखातून की मौत से सनसनी

2. मौत से पहले पिता को भेजा था 30 सेकेंड का वीडियो, पति पर लगाए थे गंभीर आरोप

3. सुपुर्दे खाक की तैयारी के बीच पहुंचे परिजन, पोस्टमार्टम की मांग पर बढ़ा विवाद

4. पति समेत पांच पर हत्या और प्रताड़ना का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कटहा घाट रोड पर गजनी आरा मशीन के पास मंगलवार सुबह 28 वर्षीय नजराखातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना उसके ससुराल में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब मृतका का करीब 30 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया। हालांकि यह वीडियो लगभग चार महीने पुराना बताया जा रहा है, जिसे नजराखातून ने अपने पिता अल्ताफ हुसैन को भेजा था। वीडियो में वह अपने पिता से गुहार लगाते हुए कह रही है कि उसे आकर ले जाएं, अन्यथा उसका पति शाहरुख उसे मार देगा। उसने पति पर प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था।


सुपुर्दे खाक की तैयारी पर परिजनों का विरोध
मृतका के देवर शाहबाज ने फोन के जरिए उसके पिता को मौत की सूचना दी। सूचना मिलते ही पिता जालौन से अन्य परिजनों के साथ गोंडा पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही शव के सुपुर्दे खाक की तैयारी की जा रही थी।
पिता अल्ताफ हुसैन ने इसका विरोध करते हुए पोस्टमार्टम की मांग की। ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर इनकार किए जाने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति समेत पांच पर गंभीर आरोप
मृतका के पिता ने पति शाहरुख उर्फ रियाज, देवर शाहबाज, देवरानी रोशनी खातून, ससुर इलियास उर्फ राजू और सास रुखसाना पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि मृतका के बच्चों ने बताया कि उनकी मां को घरवालों ने पंखे से लटका दिया।


पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का बयान
नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सामने आए वीडियो और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। वीडियो चार महीने पुराना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *