औरैया
GST घोटाले पर औरैया पुलिस का करारा प्रहार — 2.29 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी करने वालों का खेल खत्म, 4 शातिर गिरफ्तार,
जनपद में बैठकर कागजों में करोड़ों का खेल खेलने वाले GST माफियाओं को औरैया पुलिस ने ऐसा झटका दिया कि पूरा नेटवर्क हिल गया,
फर्जी फर्म बनाकर ITC के नाम पर सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश,
2 करोड़ 29 लाख 50 हजार रुपये की टैक्स चोरी का धमाकेदार खुलासा , कागजी कंपनियां, फर्जी खरीद-बिक्री और ITC के जरिए सरकारी खजाने में सेंध पूरा खेल बेनकाब,
SIT और पुलिस की सटीक रणनीति 4 शातिर सीधे सलाखों के पीछे, लंबे समय से सक्रिय गिरोह पर पुलिस का सर्जिकल वार, बचने का कोई मौका नहीं,
गिरफ्तार आरोपियों में सर्व श्री शारदा ट्रेडिंग कंपनी कस्बा खानपुर जनपद औरैया एवं सर्व श्री गौरीशंकर ट्रेडिंग कंपनी जयपुर के मालिक एवं सहयोगी गिरफ्तार,
SIT टीम ने श्यामसुंदर पासवान , अशोक पासवान निवासी चिरकुंडा जिला धनवाद झारखंड एवं महावीरशरण उर्फ पहाड़िया, विमल कुमार निवासी जनपद औरैया को किया गिरफ्तार,
गरीबों को बनाया ढाल, दस्तावेजों का खुला दुरुपयोग 10-15 हजार रूपये का लालच देकर आधार, पैन, बैंक खाते और मोबाइल नंबर से फर्जी फर्म खड़ी,
फर्जी बिजली बिल और किरायानामा से कराया GST रजिस्ट्रेशन जमीन पर कुछ नहीं, लेकिन कागजों में करोड़ों का कारोबार दिखाकर ITC क्लेम,
डिजिटल सबूतों ने खोली पूरी साजिश, पुलिस ने छापेमारी में लैपटॉप, मोबाइल, अहम दस्तावेज और नगदी बरामद,
जांच का दायरा बढ़ा, बाकी चेहरों पर भी नजर ,पुलिस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी, आगे और गिरफ्तारियां तय।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar