Breaking News
Home / BREAKING NEWS / UPNEWS:-महामाया राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य उद्घाटन

UPNEWS:-महामाया राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य उद्घाटन


श्रावस्ती- महामाया राजकीय महाविद्यालय, श्रावस्ती में आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, देवीपाटन मण्डल, गोण्डा, प्रोफेसर (डॉ.) अतुल शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक, श्रावस्ती के प्रतिनिधि सुपुत्र श्री अवधेश कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात् प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने कार्यक्रम अध्यक्ष व मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बैज पहनाकर स्वागत किया। महाविद्यालय की बालिकाओं ने गणेश वन्दना, सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को मनमोहक बनाया।

मुख्य अतिथि ने पिछले वर्ष के चैम्पियन को मशाल देकर खेल का शुभारंभ किया और परेड की सलामी ली। प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने अतिथियों का वाचिक स्वागत भाषण दिया। 100 मीटर बालक और बालिका वर्ग की दौड़ में बालक वर्ग में मृकुण्ड देव प्रथम, अतुल कुमार मिश्र द्वितीय और अर्जुन पटेल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ऊषा शुक्ला प्रथम, लक्ष्मी शुक्ला द्वितीय और कविता शुक्ला तृतीय स्थान पर रही।

अध्यक्षीय उद्बोधन में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को ऊर्जा और उत्साह बढ़ाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में डॉ. कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. हैदर अली, डॉ. श्याम नारायण वर्मा, समाजसेवी श्री प्रवीण बौद्ध, प्रधानाचार्य श्री पवन बौद्ध सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समन्वय क्रीड़ा प्रभारी डॉ. उपेन्द्र कुमार सोनी ने किया, संचालन डॉ. आशुतोष मिश्र ने और खेल कराने की जिम्मेदारी डॉ. सत्य प्रकाश वर्मा ने संभाली। श्री दीनानाथ, श्री माधवराज, श्री शर्मा, श्री बुचनु, श्री महेश आनंद, अंजलि, सन्ध्या, साक्षी और शिवानी सहित अन्य का विशेष सहयोग रहा।

इस भव्य आयोजन ने छात्रों में खेलकूद के प्रति उत्साह बढ़ाया और महाविद्यालय की शैक्षिक व सांस्कृतिक गरिमा को और ऊँचाई दी।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *