स्लग: जालौन को स्वतंत्र विधानसभा बनाने और विकास की मांग तेज
जालौन,यूपी-
Jalaun जनपद में विकास संबंधी मांगों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने सरकार से अहम पहल करने की अपील की है। नागरिकों का कहना है कि जिला केंद्र Orai होने और उरई-जालौन संयुक्त विधानसभा क्षेत्र होने के कारण उरई का समुचित विकास हुआ है, जबकि जालौन अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जालौन को स्वतंत्र विधानसभा घोषित किया जाए, ताकि क्षेत्र का संतुलित और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित हो सके। उनका कहना है कि अलग विधानसभा बनने से क्षेत्रीय समस्याओं पर सीधा ध्यान दिया जा सकेगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इसके साथ ही जालौन क्षेत्र को कृषि आधारित और उद्योग विहीन बताते हुए नागरिकों ने इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। मांग के अनुसार जालौन से उरई, कोच, कालपी, माधौगढ़, औरैया तथा मध्यप्रदेश के मिहोना तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाए, जिससे आम जनता को सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा मिल सके।
शिक्षा के क्षेत्र में भी जालौन को पिछड़ा बताते हुए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर को छोड़कर अन्य तहसील मुख्यालयों पर आईटीआई स्थापित हैं, लेकिन जालौन नगर में अब तक आईटीआई और महिला पॉलिटेक्निक की स्थापना नहीं हो सकी है। नागरिकों ने रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र आईटीआई एवं महिला पॉलिटेक्निक खोले जाने की मांग की है।
ज्ञापन पर मुहम्मद अशफाक राईन, आसिफ रफाकती, अशोक चौधरी, जाकिर सिद्दीकी, राज मंसूरी, मोहम्मद इरफान, नदीम अंसारी, खालिद रहमानी और जुबेर अहमद सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।
नागरिकों ने सरकार से उपरोक्त मांगों पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar