प्रतापगढ़- जिले में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान अनियमितताओं का मामला सामने आया है। मांधाता ब्लॉक के पितईपुर स्थित कमला शरण यादव इंटर कॉलेज में परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधक स्वयं कक्ष निरीक्षक बनकर ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि परीक्षा केंद्र पहले से ही अति संवेदनशील की सूची में दर्ज है।
शिकायतकर्ता समाजसेवी ने इस मामले में माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव तथा जिला प्रशासन प्रतापगढ़ को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रबंधक द्वारा जिला प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अपने ही विद्यालय में नकल कराई जा रही है। साथ ही पैसे लेकर नकल कराने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।
समाजसेवी ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि परीक्षा की पवित्रता बनी रहे।
उधर, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर. आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar