Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कारोबारी की हत्या का नोएडा पुलिस ने कर दिया खुलासा, इस वजह से हुई थी पत्नी और बच्चों के सामने हत्या

कारोबारी की हत्या का नोएडा पुलिस ने कर दिया खुलासा, इस वजह से हुई थी पत्नी और बच्चों के सामने हत्या


नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना ईकोटेक-प्रथम क्षेत्र में पत्नी और बच्चों के सामने हुई कारोबारी नितिन नागर (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन (23) और विपिन उर्फ काला (23) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो पिस्तौल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। मंगलवार को दिनदहाड़े कारोबारी की हत्या कर दी गयी थी। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को पकड़ा था, जबकि उसके दो साथियों को एक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। बुधवार शाम को पुलिस ने एक अन्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीते को भी हिरासत में लिया।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी के अनुसार, उसने खुद को घायल कर पीड़ित दिखाने की कोशिश की थी। पुलिस ने बताया कि मृतक नितिन नागर के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद बुधवार शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। जांच में यह भी सामने आया है कि 17 अगस्त 2024 को लुक्सर गांव के ठेकेदार विनय सिंह की हत्या के मामले में नितिन नागर का नाम आया था। उस मामले में थाना कासना पुलिस और दिल्ली पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल कुछ आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *