मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मिर्जापुर के देवरी क्षेत्र का दौरा किया। यहां पर राज्यपाल ने यहां निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थित बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के कुलपति, जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों और शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा, छनाबे विधायक रिंकी कोल, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष जगदीश पटेल, अपना दल (एस) नेता दुर्गेश पटेल और हर्षित पटेल मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, डीएफओ समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar