Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज में सघन अभियान: 15 लाउडस्पीकर हटाए गए, 62 की आवाज कम कराई गई

कन्नौज में सघन अभियान: 15 लाउडस्पीकर हटाए गए, 62 की आवाज कम कराई गई


Riport- Avanish Chandra Tiwari Kannauj

कन्नौज, संवाददाता। आगामी नवरात्रि और ईद-उल-जुहा के मद्देनज़र जनपद कन्नौज में पुलिस प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों की जांच को लेकर सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान निर्धारित मानकों से अधिक लगे 15 लाउडस्पीकरों को हटवाया गया, जबकि 62 लाउडस्पीकरों की ध्वनि को नियमानुसार कम कराया गया।

अभियान के दौरान जनपद के सभी चौकी इंचार्ज, थानाध्यक्ष, क्षेत्राधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे और विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर चेकिंग की गई। पुलिस ने लाउडस्पीकरों की संख्या और उनकी ध्वनि स्तर को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने स्वयं सुबह 6 बजे से जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए तथा पैदल और वाहन गश्त बढ़ाने पर जोर दिया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

About One India 24 Live

Check Also

Uttar Pradesh: पति ने शारीरिक संबंध के दौरान पत्नी का दबाया गला… मौ/त के बाद शव को बिस्तर में छोड़कर भागा

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तर प्रदेश के रामपुर में दिल दहला देने वाली एक घटना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *