रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह।
कर्नलगंज (गोंडा),
जिला करनैलगंज, जनपद गोंडा में सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने बुधवार को सांसद करण भूषण सिंह को ज्ञापन सौंपा।
पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि कर्नलगंज रेलवे स्टेशन से हजूरपुर, भगढ़वा, परसपुर, कटरा बाजार, बालपुर और शाहपुर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इसके बावजूद यहां किसी भी प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेन का ठहराव नहीं है। यात्रियों को लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए लखनऊ या गोंडा जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।
ज्ञापन में पंजाब जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस के ठहराव की विशेष मांग की गई है। इसके अलावा लुधियाना, मुंबई और दक्षिण व पूर्वोत्तर राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की भी मांग उठाई गई।
भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद से मांग की कि क्षेत्रीय जनता की सुविधा को देखते हुए कर्नलगंज स्टेशन पर प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराया जाए। इस दौरान आशीष गिरी, अनु बाबा भारती सहित अन्य व्यापारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar