Breaking News
Home / BREAKING NEWS / कन्नौज – निदेशक एवं सचिव वित्त शिवसिंह यादव के दिवंगत पिता लक्ष्मी नारायन यादव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे

कन्नौज – निदेशक एवं सचिव वित्त शिवसिंह यादव के दिवंगत पिता लक्ष्मी नारायन यादव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे


कन्नौज से अवनीश चंद्र तिवारी

कन्नौज

निदेशक एवं सचिव वित्त शिवसिंह यादव के दिवंगत पिता लक्ष्मी नारायन यादव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज सांसद अखलेश यादव पहुंच कर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शिव सिंह के पिताजी हमारे बीच नहीं रहे, वह समाजवादी विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्य को बचाने के लिए और समाज में किसी भी तरह का भेदभाव ना हो इन बातों को लेकर हमेशा समाजवादी सोच के साथ जुड़े रहें।
सांसद ने कहा कि भाजपाइयों को दुर्गंध से प्यार है इसलिए वह सुगंध के पक्ष में नहीं आ सकते।

दुनिया में वॉर नहीं होना चाहिए, हम समाजवादी लोग हमेशा वॉर के खिलाफ रहे हैं, वॉर कभी अच्छाई नहीं लाता है, हमेशा नुकसान करता है।

आप दुनिया में हर देश से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट कर रहे हैं, अमेरिका से डील हो गई, चीन आपका बाजार छीन रहा है, हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य क्या होगा? नारों से भविष्य ठीक नहीं होगा।

पूजनीय शंकराचार्य जी के साथ जो व्यवहार हो रहा था, यह बात साफ हो गई कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी सीमा तक गिर सकती है। तालग्राम में भी हिंदू मुसलमान का झगड़ा कराने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *