गोण्डा- में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दरसगाह इस्लामी स्कूल में विज्ञान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य साइंस एग्ज़ीबिशन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने वैज्ञानिक प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर मोहसिन खान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को नई दिशा मिलती है। विज्ञान प्रदर्शनी से विद्यार्थियों की सोचने-समझने की क्षमता विकसित होती है और उनमें रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित न रहकर प्रयोगात्मक और अनुभवात्मक होनी चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहबुद्दीन खान (सब्बू) रहे। उनके साथ रहमान खान, याहया खान, सौकत अली सहित अनेक सम्मानित अभिभावकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रबंधक खालिद अख्तर खान ने सभी प्रतिभागी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। कार्यक्रम का संचालन अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

प्रिंसिपल कनीज फातमा, फारूक अहमद, फ़िरोज़ आलम, रमेश तिवारी, अनुपम शुक्ला, अमृत लाल पांडे, अब्दुरशीद, मौलाना सकलैन, हाफिज अब्दुल अलीम, नूरी, फातमा, तहमीना, अज़्म, राजकुमारी, उमैमा, सहजीन, काजल, कैफ़िया, सानिया सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को नई ऊंचाई दी।
दरसगाह इस्लामी स्कूल का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक कदम साबित हुआ, जिसकी क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar