Breaking News
Home / BREAKING NEWS / Gas Cylinder की जिद ने उजाड़ा घर! पहले चूल्हे पर खाना बनाने से किया मना, फिर 5 महीने के बच्चे संग लापता हुई पत्नी

Gas Cylinder की जिद ने उजाड़ा घर! पहले चूल्हे पर खाना बनाने से किया मना, फिर 5 महीने के बच्चे संग लापता हुई पत्नी


Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मामूली घरेलू फरमाइश पूरी ना होने पर एक पत्नी अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ घर छोड़कर लापता हो गई है। विवाद की वजह सिर्फ इतनी थी कि पत्नी अब लकड़ियों के चूल्हे पर खाना नहीं बनाना चाहती थी और पति से गैस सिलेंडर भरवाने की मांग कर रही थी।

चूल्हा बना विवाद की वजह
मामला घुंघटेर थाना क्षेत्र के बौधनी मजरे खटौली गांव का है। जहां के रहने वाले अनिल कुमार की शादी दो साल पहले सुमन देवी (29) से हुई थी। सोमवार की सुबह जब अनिल अपनी नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौटा, तो उसने देखा कि खाना तैयार नहीं है। जब उसने वजह पूछी, तो सुमन ने दो टूक कह दिया कि अब चूल्हे पर खाना नहीं बनाऊंगी, पहले गैस सिलेंडर भरवा कर लाओ।

सोते रह गए पति, घर छोड़ निकली पत्नी
गैस भरवाने की बात पर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। विवाद के बाद थका-हारा अनिल अपने कमरे में सोने चला गया। इसी बीच सुमन ने अपना बैग पैक किया, घर में रखे 1000 रुपए नकद लिए और अपने 5 महीने के बेटे को लेकर घर से निकल गई। शाम 4 बजे जब अनिल की नींद खुली, तो पत्नी और बच्चा गायब थे।

‘जो गलती हुई माफ कर दो, घर लौट आओ’
पिछले तीन दिनों से अनिल अपनी पत्नी और बच्चे को रिश्तेदारों और आसपास के गांवों (मोहम्मदपुर खाला, सीतापुर आदि) में ढूंढ रहा है, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। रोते हुए अनिल ने अपनी पत्नी से अपील की है कि सुमन, जो भी गलती हुई हो मुझे माफ कर दो, बस एक बार वापस घर लौट आओ।

पुलिस की कार्रवाई
अनिल की शिकायत पर घुंघटेर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बेचू यादव के अनुसार, पुलिस की टीमें महिला की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उसे सुरक्षित ढूंढ लिया जाएगा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *