Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बाबा बागेश्वर करेंगे शादी,बोले-गुरु आज्ञा मिली, मां की मर्जी से होगा विवाह, 21 दिनों के लिए बद्रीनाथ धाम में करेंगे साधना

बाबा बागेश्वर करेंगे शादी,बोले-गुरु आज्ञा मिली, मां की मर्जी से होगा विवाह, 21 दिनों के लिए बद्रीनाथ धाम में करेंगे साधना


छतरपुर: छतरपुर में बाबा बागेश्वर के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जल्द शादी करने जा रहे हैं। इसकी घोषणा उन्होंने खुद की है। धीरेंद्र शास्त्री कि उन्हें अब गुरु की आज्ञा मिल गई है और मां से भी कहा है कि जल्द लड़की ढूंढ लें। अब वे शादी करेंगे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मां की मर्जी से शादी करेंगें।

बागेश्वर धाम सरकार का शादी को लेकर बड़ा बयान
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि उनका विवाह निश्चित रूप से होगा और जल्द ही इस संबंध में खुशखबरी दी जाएगी। शास्त्री ने बताया कि उन्हें गुरु की आज्ञा मिल चुकी है और उन्होंने अपनी माता से कह दिया है कि अब लड़की देखना शुरू करें। उनका विवाह माता की पसंद से ही होगा। शास्त्री ने कहा कि उनके जीवन का सिद्धांत रहा है कि जो भी बात वे कहते हैं, वह देर-सवेर पूरी होती है। उन्होंने दोहराया कि यह विवाह उनकी व्यक्तिगत इच्छा से नहीं, बल्कि गुरु की आज्ञा और परिवार की सहमति से होगा।

21 दिनों के लिए बद्रीनाथ धाम में साधना करेंगे बागेश्वर
धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि वे 21 दिनों के लिए बद्रीनाथ धाम में साधना करेंगे, जिसमें पांच दिन की विशेष तपस्या भी शामिल होगी। साधना पूर्ण होने के बाद विवाह की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। इस घोषणा के बाद उनके अनुयायियों में उत्सुकता बढ़ गई है।

पहले भी उठती रही हैं चर्चाएं
1 फरवरी 2023 को सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हुई थीं, जब कथावाचक जया किशोरी के साथ उनका नाम जोड़ा गया। हालांकि दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। 15 नवंबर 2025 को सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के दौरान जया किशोरी के शामिल होने पर एक बार फिर अटकलें तेज हुई थीं।

करीब 11 महीने पहले एक न्यूज चैनल पर शास्त्री ने कहा था कि वे शादी करेंगे, लेकिन उन्हें “वाइफ नहीं, अर्धांगिनी” चाहिए। उन्होंने कुछ प्रस्तावों का जिक्र करते हुए बताया कि एक 40-42 वर्षीय महिला ने पति को तलाक देकर उनसे विवाह का प्रस्ताव रखा था। वहीं एक अन्य महिला ने तीन साल पूजा-व्रत रखने का हवाला देते हुए शादी की जिद की और बात न बनने पर आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *