Breaking News
Home / BREAKING NEWS / इजराइल- ईरान युद्ध के बीच अयोध्या में नेतन्याहू के समर्थन में अनुष्ठान, सुर्खियों में संत परमहंस आचार्य

इजराइल- ईरान युद्ध के बीच अयोध्या में नेतन्याहू के समर्थन में अनुष्ठान, सुर्खियों में संत परमहंस आचार्य


अयोध्या: इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। इसी बीच अध्योध्या तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य एक वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने इज़राइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू का वैदिक राज्याभिषेक किया है! उसके साथ ही उन्होंने ने इजराइल के प्रधानमंत्री “महापुरूष” बेंजामिन नेतन्याहू की तस्वीर लेकर उनकी जीत के लिए घनघोर अनुष्ठान शुरू किया है।

आप को बता दें कि 28 फरवरी 2026 की देर रात या 1 मार्च 2026 की सुबह इज़राइल और अमेरिका ने मिलकर ईरान पर एक बड़ा और समन्वित सैन्य हमला शुरू किया, जिसे ‘ऑपरेशन रोरिंग लायन’ (इज़राइल) और ‘एपिक फ्यूरी’ (अमेरिका) नाम दिया गया। इस संघर्ष में परमाणु स्थलों और सैन्य कमांडरों को निशाना बनाया गया, जिससे क्षेत्र में व्यापक युद्ध की स्थिति बन गई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने मिलकर अब तक ईरान के 1000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। इस दौरान शुरुआती 30 घंटे में 2000 से ज्यादा बम गिराए गए हैं। इनमें अब तक 555 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस लड़ाई के पहले दिन हुई बमबारी में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे। इसके अलावा अमेरिकी सेंट्रल फोर्सेस के बयान के मुताबिक ईरानी हमलों में अब तक 6 अमेरिकी सैनिक मारे जा चुके हैं। हालांकि अभी भी युद्ध जारी है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *