कन्नौज से अवनीश चंद्र तिवारी की रिपोर्ट:
कन्नौज— जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर तहसील छिबरामऊ, जनपद कन्नौज में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जन शिकायतों को सुना।
इस दौरान अधिकारियों ने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया और संबंधित विभागों को शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar