Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती- रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

श्रावस्ती- रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर


रोडवेज बस से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर

इकौना/श्रावस्ती।
थाना इकौना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर गुरुवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मोहनीपुर तिराहे के पास हुआ, जहां रोडवेज बस से टकराकर युवक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार थाना गिलौला क्षेत्र के ग्राम कुम्हारन पुरवा निवासी लिशू चौहान (22) पुत्र विशम्भर होली के अवसर पर अपने मामा के घर सोनपुर गया हुआ था। गुरुवार को वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मोहनीपुर तिराहे के पास पहुंचा, उसी दौरान इकौना की ओर से बहराइच जा रही रोडवेज बस के सामने अचानक रुकने से उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बस से टकरा गई।

हादसे के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस यूपी 32 एफजी 2793 से ईएमटी पवन कुमार मौर्य और पायलट मोनू यादव ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *