Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखीमपुर वालों का नोएडा में हुआ होली मिलन, रंगों में घुली तराई की आत्मीयता

लखीमपुर वालों का नोएडा में हुआ होली मिलन, रंगों में घुली तराई की आत्मीयता


नोएडा – तराई वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 7 मार्च को Saffron Banquet में “तराई होली मिलन” समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लखीमपुर समेत तराई क्षेत्र से जुड़े लोगों ने एकत्र होकर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

समारोह में हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार से सजी काव्य प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। इस अवसर पर विशाल श्रीवास्तव, अनुराग अवस्थी, विवेक श्रीवास्तव, आशुतोष कंडवाल, मयंक बाजपेई, सुनील श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह भदौरिया, रमन तलवार, नवनीत दीक्षित, अनुराग पांडेय, मंगेश त्रिवेदी, विपिन शुक्ला, पुरुषोत्तम निगम, दिलीप अवस्थी, आशुतोष बरनवाल, आदर्श निगम, प्रद्युम्न श्रीवास्तव और पंडित विष्णुकांत अवस्थी सहित कई लोग मौजूद रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। तराई वेलफेयर एसोसिएशन वर्ष 2018 से तराई क्षेत्र की संस्कृति और लोगों को एक मंच पर जोड़ने का कार्य कर रही है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *