कन्नौज- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की स्कूटी रैली निकाली गई। रैली को जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्कूटी रैली में महिला पुलिस कर्मियों और महिला अध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली कलेक्ट्रेट से शुरू होकर थाना कोतवाली, मुख्य बाजार, लाखन तिराहा, फूलमती मंदिर, मकरंद नगर, तिर्वा क्रासिंग, गैस गोदाम रोड और गोल कुआं होते हुए लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय कर पुलिस कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक कुमार अजेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar