Breaking News
Home / BREAKING NEWS / गोंडा- शौचालय निर्माण को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से की शिकायत

गोंडा- शौचालय निर्माण को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापक ने पुलिस से की शिकायत


गोंडा- जनपद के कर्नलगंज कस्बे स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बालक रामपुरवा में शौचालय निर्माण को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह ने कोतवाली करनैलगंज में प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है।

प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय परिसर से सटी पुरानी बाउंड्री वॉल के अंदर शौचालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान पास में रहने वाले कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अनावश्यक व्यक्ति फर्जी तरीके से आपत्ति जताकर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं, जिससे विद्यालय के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानाध्यापक ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार शौचालय का निर्माण कार्य शासन की योजना के तहत कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कह रही है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *