Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती-कुलपति ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर दिया जोर

श्रावस्ती-कुलपति ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर दिया जोर


कुलपति ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ की बैठक, रोजगारपरक पाठ्यक्रमों पर दिया जोर

श्रावस्ती- मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) रविशंकर सिंह ने रविवार को जगतजीत इंटर कॉलेज, इकौना में श्रावस्ती जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में विश्वविद्यालय में शुरू किए गए शैक्षणिक कार्यक्रमों और प्रस्तावित संकायों व विभागों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कुलपति ने कहा कि श्रावस्ती जनपद की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में उपयोगी और रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिल सकें।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानन्द सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संस्थापक स्वर्गीय रामकुमार खरे की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबिहारी वाजपेयी ने कुलपति का औपचारिक स्वागत किया और स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। वहीं प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश पाण्डेय ने भी अपने सुझाव रखे।

कार्यक्रम का आभार ज्ञापन उच्च शिक्षा के नोडल अधिकारी एवं महामाया राजकीय महाविद्यालय श्रावस्ती के प्राचार्य डॉ. धर्मेन्द्र गुप्त ने किया, जबकि संचालन दिवाकर पाण्डेय ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से राजेश यादव, प्रदीप श्रीवास्तव, दिनेश कुमार मिश्र, मनीष यादव, तुषार सत्या सहित बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *