Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बलरामपुर-सीएम योगी की मां पर विवादित टिप्पणी: मौलाना सलीम के खिलाफ बलरामपुर में FIR, 83 थानों में दी गई तहरीर

बलरामपुर-सीएम योगी की मां पर विवादित टिप्पणी: मौलाना सलीम के खिलाफ बलरामपुर में FIR, 83 थानों में दी गई तहरीर


बलरामपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में मौलाना सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। यह एफआईआर बलरामपुर जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मौलाना सलीम के बयान को लेकर प्रदेशभर में विरोध तेज हो गया है। बलरामपुर के अलावा उत्तर प्रदेश के करीब 83 थानों में उनके खिलाफ तहरीर दी गई है।

हिंदू संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बीजेपी पदाधिकारियों और छात्रों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कई संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटना को लेकर जिले में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *