Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़ में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों से बचने की अपील……….

प्रतापगढ़ में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों से बचने की अपील……….


प्रतापगढ़ जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य बनी हुई है। ओम साईं पेट्रोल पंप, रामपुर कसिहा पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

गुड्डू पाण्डेय ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति न बनाएं, क्योंकि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

वहीं, अंसारी किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल और डीजल की स्थिति सामान्य पाई गई है। पूरे जनपद में ईंधन का वितरण सुचारू रूप से जारी है।

वन इंडिया 24 लाइव टीवी चैनल के जिला संवाददाता डॉ. आर. आर. पाण्डेय और उनकी मीडिया टीम ने ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा लिया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि प्रतापगढ़ में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और आपूर्ति व्यवस्था लगातार बेहतर बनी हुई है।

लगातार मिल रहे संकेतों के अनुसार जनपद में किसी भी प्रकार की ईंधन संकट की स्थिति नहीं है।

ब्यूरो रिपोर्ट:
डॉ. आर. आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)

About One India 24 Live

Check Also

दिल्ली- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी……….

🔊 पोस्ट को सुनें दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *