पंचायत चुनाव 2026: मतपत्रों के रंग तय, मई–जुलाई में पूरा होगा जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल 🗳️
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव में प्रयोग होने वाले मतपत्रों के रंग भी निर्धारित कर दिए गए हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया को आसान और स्पष्ट बनाया जा सके।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए हरे रंग का मतपत्र प्रयोग किया जाएगा, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र होगा। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए नीले रंग का मतपत्र और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र इस्तेमाल किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक मौजूदा जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल अलग-अलग तिथियों पर समाप्त होगा। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 27 मई 2026, जिला पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 12 जुलाई 2026 और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 20 जुलाई 2026 को पूरा हो जाएगा।
इन तिथियों को देखते हुए माना जा रहा है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया इन्हीं समयसीमाओं के आसपास पूरी कराई जाएगी।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar