बांदा–महोबा में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, भाजपा नेता के क्रेशर प्लांट समेत तीन जगहों पर छापेमारी से हड़कंप 🚨
बांदा/महोबा।
बांदा और महोबा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने भाजपा नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिलीप सिंह के क्रेशर प्लांट समेत तीन स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।
जानकारी के मुताबिक दर्जनों वाहनों के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीम ने क्रेशर प्लांटों पर कार्रवाई शुरू की। छापेमारी के दौरान गिट्टी से लदे कई ट्रकों को मौके पर ही खड़ा करा दिया गया और ट्रक चालकों सहित कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए।
बताया जा रहा है कि करीब सात घंटे से अधिक समय से जांच कार्रवाई जारी है। टीम ने क्रेशर प्लांटों के अंदर और आसपास किसी भी व्यक्ति की आवाजाही पर अस्थायी पाबंदी लगा दी है और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।
छापेमारी की कार्रवाई महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र स्थित श्रिया ग्रेनाइट, मां जगदंबा ग्रेनाइट और पुरा गांव के अदिति क्रेशर प्लांट में की गई। वहीं व्यापारी पूनम भारद्वाज के प्रतिष्ठानों की भी जांच की जा रही है।
आयकर विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और खनन कारोबार से जुड़े लोग सतर्क नजर आ रहे हैं।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar