Breaking News
Home / BREAKING NEWS / शादी समारोह में पूर्व प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, रंजिश में हत्या की आशंका

शादी समारोह में पूर्व प्रधान पति की गोली मारकर हत्या, रंजिश में हत्या की आशंका


बागपत :उत्तर प्रदेश में बागपत के दोघट कस्बे में एक विवाह समारोह में शामिल होने आये शामली जनपद के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कारर्वाई करते हुए एक हमलावर को हिरासत में लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कारर्वाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा दोघट में बारात में आए पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही दोघट थाना पुलिस तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात्रि को शामली जनपद के बहावड़ी गांव निवासी विक्की उफर् विवेक (42)अपनी पत्नी और पूर्व प्रधान बबली के साथ बागपत के कस्बा दोघट में एक विवाह समारोह में बाराती के रूप में शामिल होने आये थे।

बताया गया कि जैसे ही वह फार्म हॉउस की पाकिर्ंग में पहुंचे तो उसी के गांव के ही दो लोगों ने गांव की पुरानी रंजिश को लेकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। फार्म हॉउस में अचानक गोली चलने से वहां अफरातफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे। फार्म हाउस के मालिक सुनील पंवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर दोघट पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद लोगों ने गोली मारकर भाग रहे आरोपियों में से एक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बागपत पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक की पत्नी बबली ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *