कन्नौज। जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए एक भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में शहर के प्रसिद्ध हाजी शरीफ ग्राउंड में शनिवार को संपन्न होगा।
जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि समाजवादी पार्टी के मुखिया के निर्देशानुसार हर साल की तरह इस बार भी इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसका समावेशी स्वरूप है, जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं। यह केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करने का मंच है।

शुक्रवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण करने के लिए वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी (बउअन), समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, वरिष्ठ नेता हाजी भोले कुरैशी, नगर अध्यक्ष मुस्ते हसन, वरिष्ठ सपा नेता कौशर खान, कोषाध्यक्ष राजू यादव सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने ग्राउंड की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का बारीकी से जायजा लिया।
सपा नेताओं ने बताया कि इस इफ्तार पार्टी के माध्यम से कन्नौज की जनता को एकता और प्रेम का संदेश दिया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं ताकि आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर सभासद मोहम्मद अजहर, सूफियान, सुल्तान आलम, राशिद हसन, राशिद ठेकेदार, शिब्बू तिवारी, रमेश गौतम सहित कई स्थानीय नेता और समाजसेवी मौजूद रहे।
RIPORT — कन्नौज से अवनीश चंद्र तिवारी
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar