Breaking News
Home / BREAKING NEWS / लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता पर गंभीर आरोप, कार्रवाई कब होगी?

लखनऊ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता पर गंभीर आरोप, कार्रवाई कब होगी?


लखनऊ। यूपी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सचिव होने का दावा करने वाले मो. जीशान (भदेवां, बाजारखाला) पर मारपीट, जाति सूचक गालियां, जान से मारने की धमकी और स्कूटी छीनने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला तब सामने आया जब डालीगंज के बरौलिया निवासी दलित युवक पंकज गौतम, जो फ्लावर डेकोरेशन का काम करते हैं, ने एफआईआर दर्ज कराई। पंकज का कहना है कि आरोपी नेता उनकी हत्या भी करा सकता है और पहले से ही फर्जी केस में फंसाने की धमकी मिल रही है।

पंकज ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर 25 फरवरी को दर्ज एफआईआर के बावजूद पुलिस ने अब तक न तो कोई कार्रवाई की है और न ही उसका बयान लिया है।

युवक ने कथित भाजपा नेता की संपत्ति की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि मो. जीशान खान ने प्राइवेट नौकरी छोड़ने के बाद गनर और फरच्यूनर कार सहित कई संपत्तियां खरीदी हैं। उनके पास क्रेटा कार और स्कूटी भी हैं। आरोप है कि वह बड़े नेताओं जैसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और मंत्री दानिश अली के नाम और फोटो का इस्तेमाल करके लोगों से पैसे ऐंठता है।

पंकज ने बताया कि हाल ही में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ फोटो बदल-बदलकर दिखाने और बड़े ढंग से दावा करने की भी आदत है।

कुछ क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि मो. जीशान पार्टी कार्यक्रमों में कम और पुलिस थानों में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। हाल ही में एक प्रतिष्ठान मालिक ने अपने पैसे की वसूली के लिए उन्हें पकड़ लिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है।

आरोप है कि मो. जीशान सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से मुतवल्ली नियुक्त होने के बावजूद मैरिज हाल की जमीन पर बड़े लेन-देन में व्यस्त हैं, और इस दौरान विरोध करने वालों के खिलाफ दुष्प्रचार करवा रहे हैं।

भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेतागिरी कम और दलाली ज्यादा करने वाले ऐसे लोग पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *