Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बिहार में इस जगह साइकिल दुकान की आड़ में गैस की कालाबाजारी! 24 सिलेंडर के साथ दुकानदार को दबोचा

बिहार में इस जगह साइकिल दुकान की आड़ में गैस की कालाबाजारी! 24 सिलेंडर के साथ दुकानदार को दबोचा


Bihar News : बिहार में मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 24 घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश पर मधुबनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लखनौर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि तमुरीया गांव में कालाबाजारी के लिए भारी मात्रा में भरा हुआ रसोई गैस सिलेंडर जमा किया गया है।

सूचना के आधार पर की गई त्वरीत कारर्वाई में पुलिस टीम द्वारा लखनौर थाना क्षेत्र के तमुरीया गांव में छापेमारी की गई, जहां एक व्यक्ति द्वारा साईिकल स्टोर के दुकान में अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडरों का भंडारण की जा रही थी। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी लक्ष्मण महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि लक्ष्मण महतो घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कारर्वाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस द्वारा एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कारर्वाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील है कि यदि कहीं गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को सूचित करें, जिससे समय पर कारर्वाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान जा रहेगा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *