Breaking News
Home / BREAKING NEWS / बहराइच: कटोरवा पंचायत सचिवालय की बदहाली, ध्वस्त बाउंड्री वॉल के बीच पशुओं का बना ठिकाना

बहराइच: कटोरवा पंचायत सचिवालय की बदहाली, ध्वस्त बाउंड्री वॉल के बीच पशुओं का बना ठिकाना


स्थान: बहराइच
रिपोर्ट: आशा पाठक

बहराइच। जिले के विकासखंड विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत कटोरवा में स्थित पंचायत सचिवालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। भवन की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि यह अब पशुओं का आश्रय स्थल बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके चलते पंचायत भवन की बाउंड्री वॉल ध्वस्त हो गई है और परिसर में लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।

ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत भवन परिसर में जगह-जगह कूड़ा-करकट फैला हुआ है और कंटीली झाड़ियां व वनस्पतियां उग आई हैं। पंचायत भवन के बगल में बना सामुदायिक शौचालय भी लंबे समय से बंद पड़ा है। शौचालय के दरवाजे पर ताला लगा है और ताले व कुंडी में जंग लग चुकी है, जिससे स्पष्ट होता है कि इसे काफी समय से खोला ही नहीं गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव द्वारा निर्माण कार्य में अनियमितता की गई है। वहीं पंचायत में तैनात सफाई कर्मी और शौचालय संचालन के लिए नियुक्त कर्मी भी केवल कागजों तक सीमित हैं और ग्राम प्रधान तथा सचिव की मिलीभगत से बिना काम किए वेतन आहरित कर रहे हैं।

इसके अलावा पंचायत भवन में लगाई गई सौर ऊर्जा लाइट भी गांव की ओर न लगाकर नहर की दिशा में लगा दी गई है, जिससे गांव के लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।

इस संबंध में जब ग्राम पंचायत सचिव महेश प्रताप सिंह से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद मिला।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *