रिपोर्ट – अवनीश चंद्र तिवारी
कन्नौज- जिले में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाजवादी पार्टी द्वारा भव्य रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों रोजेदारों ने शिरकत कर गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
जिला समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम बाबा हाजी शरीफ ग्राउंड, कन्नौज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी तथा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा शामिल हुए। इस मौके पर मौलाना इरफानुल हक कादरी सहित जिले के कई वरिष्ठ सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इरफान सोलंकी और अनीस राजा ने देश में गैस की कमी और कालाबाजारी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने चाहिए।
इस दौरान उन्होंने आजम खान की रिहाई के लिए भी दुआ की और कहा कि जेल की जिंदगी बेहद कठिन होती है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और पीडीए के सहयोग से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष मो. कलीम खान, वरिष्ठ नेता जय कुमार तिवारी “बऊअन”, पूर्व विधायक अरविंद यादव, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, कौसर खान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, हाजी शमसुल खान, पी.पी. सिंह वघेल, अनिल पाल, फहीम खान, तालग्राम चेयरमैन जानू खान, नगर अध्यक्ष मुस्ते हसन समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों रोजेदार मौजूद रहे।
OneIndia24live Hindi News Channel Today Breaking News Hindi Samachar