Breaking News
Home / BREAKING NEWS / श्रावस्ती में होली मिलन व सद्भावना कवि सम्मेलन का आयोजन

श्रावस्ती में होली मिलन व सद्भावना कवि सम्मेलन का आयोजन


श्रावस्ती।
जनपद श्रावस्ती के विकास खंड इकौना के ग्राम सिसवारा चौराहे पर राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में होली मिलन एवं सद्भावना कवि सम्मेलन का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद एवं वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता संजय सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें कवियों ने प्रेम, सद्भावना और सामाजिक एकता से ओत-प्रोत कविताओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवि सम्मेलन में वरिष्ठ कवि एवं पत्रकार जी.पी. मिश्र ‘मुधकर’, राजकिशोर पांडेय ‘राही’, राम संवारे द्विवेदी ‘चातक’, मनोज ‘तन्हा’, प्रीतम ‘श्रावस्तवी’, अकरम खां, अजीत कुमार मौर्य, शिवकुमार विश्वकर्मा, रामकरन मौर्य, पंकज शुक्ल ‘नूतन’, प्रमोद ‘साधक’ और महेश मिश्र ‘मानव’ सहित कई कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम का आयोजन बृजेश कुमार शर्मा और अंशु मान शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर गिलौला थानाध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे। साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोग, जिनमें प्रधान भरथापुर प्रतिनिधि देशराज वर्मा, राजेश सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, शिवम मिश्रा, उमेश शर्मा, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *