Breaking News
Home / BREAKING NEWS / प्रतापगढ़- वरिष्ठ पत्रकार स्व. दिनेश सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें

प्रतापगढ़- वरिष्ठ पत्रकार स्व. दिनेश सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर नम हुईं आंखें


प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दिनेश सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर जिले के पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके कृतित्व और व्यक्तित्व को याद करते हुए पत्रकार साथी भावुक हो उठे।

अंबेडकर चौराहे पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पत्रकारों ने स्व. दिनेश सिंह को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ी और अपने मददगार स्वभाव के कारण पूरे जनपद में लोकप्रिय रहे। उनके योगदान को पत्रकार जगत कभी भुला नहीं सकता।

इस अवसर पर जिले के पत्रकारों के साथ-साथ विधायक और समाजसेवियों ने भी स्व. दिनेश सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. दिनेश सिंह का पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट: डॉ. आर.आर. पाण्डेय, प्रतापगढ़।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *