Breaking News
Home / BREAKING NEWS / छुट्टियों में घर आए BBA छात्र की हत्या, दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाकर सीने में दागी गोली; बहन की डोली से पहले उठी अर्थी

छुट्टियों में घर आए BBA छात्र की हत्या, दोस्तों ने पार्टी के बहाने बुलाकर सीने में दागी गोली; बहन की डोली से पहले उठी अर्थी


Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक होनहार छात्र की उसके ही दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान काशी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र निलेश कुमार के रूप में हुई है, जो शनिवार को वापस अपनी पढ़ाई पर लौटने वाला था, लेकिन उससे पहले ही अपनों ने ही उसकी जान ले ली।

पार्टी के बहाने बुलाया और दाग दी गोली
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर गांव की है। मृतक के चचेरे भाई शिवम कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे निलेश के दोस्त हिमांशु और हरिओम (निवासी शेरपुर) उसे घर से बुलाकर ले गए थे। बताया जा रहा है कि खाने-पीने की पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने निलेश पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लहूलुहान निलेश को एक स्थानीय निजी अस्पताल के पास फेंक कर फरार हो गए।

हत्या के बाद आरोपियों की संदेहास्पद गतिविधियां पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसका फुटेज अब पुलिस के पास है। घटना के बाद से ही दोनों नामजद आरोपी अपने घर से फरार हैं। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, क्योंकि निलेश का रविवार को ही वाराणसी के लिए रिजर्वेशन था और घर में उसकी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

लेन-देन या रंजिश? जांच में जुटी पुलिस
गांव में चर्चा है कि निलेश ने अपने दोस्तों को करीब 2 लाख रुपए उधार दिए थे, जिसका वह लगातार तगादा कर रहा था। हालांकि, परिजनों ने अभी आधिकारिक तौर पर पैसे के लेन-देन की पुष्टि नहीं की है। दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है क्योंकि आरोपी और मृतक गहरे दोस्त थे। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि गोली लगने के बाद आरोपी उसे अस्पताल क्यों ले गए। क्या यह महज एक दुर्घटना थी या सोची-समझी साजिश, इसका खुलासा गिरफ्तारी के बाद ही होगा।

About One India 24 Live

Check Also

वाराणसी में टोल महंगा: कैथी और डाफी प्लाजा पर 5 से 20 रुपये तक बढ़ी दरें

🔊 पोस्ट को सुनें वाराणसी। कैथी और डाफी टोल प्लाजा पर बुधवार से टोल दरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *